ज़िंदगी बस जीना ही समझा सभी ने

इन दुखों को शा'इरी समझा सभी ने

दर्द में था मुस्कुराया आदतन मैं
इस हँसी को भी हँसी समझा सभी ने

बात थी कुछ और ही फिर भी न जाने
बात को कुछ और ही समझा सभी ने

मैं ने रो रो कर कहा तकलीफ़ में हूँ
चीख़ को भी खा़मुशी समझा सभी ने

मैं न जाने मर गया अंदर से कब का
देख तन को ज़िंदा ही समझा सभी ने

— Shubham Burmen

More by Shubham Burmen

Other ghazal from the same pen

See all from Shubham Burmen →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling