KUNAL
KUNAL
Ghazal

बनाना था कुछ सो ज़िंदगी को मैं इक तमाशा बना रहा हूँ

बड़ा ही अच्छा बना रहा हूँ बहुत ही ख़ासा बना रहा हूँ

किसी महल तख़्त-ओ-ताज की मुझ को कोई चाहत न है न होगी
बना के कुटिया फ़क़ीर की मैं अब उस का कासा बना रहा हूँ

बनाओ मंदिर या इस पे मस्जिद शराब ख़ाना या पाठशाला
ख़ुदा का घर ये लगा के तख़्ती मैं एक ढाँचा बना रहा हूँ

है कौन ईसाई कौन हिंदू या सिख मुसलमाँ ये तुम ही जानो
मेरी तरफ़ से तो मैं सभी को मेरे ही जैसा बना रहा हूँ

या कह लो हिंदी कहो या उर्दू या हिंदवी रेख़्ता ही कह लो
जो दिल से दिल तक पहुँच रही है इक ऐसी भाषा बना रहा हूँ

— KUNAL

More by KUNAL

Other ghazal from the same pen

See all from KUNAL →

Life Shayari

Shers of life.

All Life Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling