mubtasim si hañsi thami si hai | मुब्तसिम सी हँसी थमी सी है

  - Manohar Shimpi

मुब्तसिम सी हँसी थमी सी है
तेरी मुस्कान में कमी सी है

आज क्यूँँ ही बुझी बुझी सी हो
आँख में फिर दिखे नमी सी है

वो बिछड़के कभी कभी मिलना
बात ही ख़ास बाहमी सी है

सिर्फ़ मंज़िल तेरी मेरी इक हो
आरज़ू आम आदमी सी है

इंतिहा की कहाँ घड़ी ही है
फिर हमें क्यूँ दिखी ख़मी सी है

इस तरह ये बहार ही आई
ये फ़ज़ा भी न मौसमी सी है

वक़्त की ये सुई रुके है कब
रुत यही महज़ लाज़मी सी है

  - Manohar Shimpi

Aadmi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Aadmi Shayari Shayari