havas ko hai nashaat-e-kaar kya kyana ho marna to jeene ka maza kya | हवस को है नशात-ए-कार क्या क्या

  - Mirza Ghalib

हवस को है नशात-ए-कार क्या क्या
न हो मरना तो जीने का मज़ा क्या

तजाहुल-पेशगी से मुद्दआ क्या
कहाँ तक ऐ सरापा नाज़ क्या क्या

नवाज़िश-हा-ए-बेजा देखता हूँ
शिकायत-हा-ए-रंगीं का गिला क्या

निगाह-ए-बे-महाबा चाहता हूँ
तग़ाफ़ुल-हा-ए-तमकीं-आज़मा क्या

फ़रोग़-ए-शोला-ए-ख़स यक-नफ़स है
हवस को पास-ए-नामूस-ए-वफ़ा क्या

नफ़स मौज-ए-मुहीत-ए-बे-ख़ुदी है
तग़ाफ़ुल-हा-ए-साक़ी का गिला क्या

दिमाग़-ए-इत्र-ए-पैराहन नहीं है
ग़म-ए-आवारगी-हा-ए-सबा क्या

दिल-ए-हर-क़तरा है साज़-ए-अनल-बहर
हम उस के हैं हमारा पूछना क्या

मुहाबा क्या है मैं ज़ामिन इधर देख
शहीदान-ए-निगह का ख़ूँ-बहा क्या

सुन ऐ ग़ारत-गर-ए-जिंस-ए-वफ़ा सुन
शिकस्त-ए-शीशा-ए-दिल की सदा क्या

किया किस ने जिगर-दारी का दावा
शकीब-ए-ख़ातिर-ए-आशिक़ भला क्या

ये क़ातिल वादा-ए-सब्र-आज़मा क्यूँ
ये काफ़िर फ़ित्ना-ए-ताक़त-रुबा क्या

बला-ए-जाँ है 'ग़ालिब' उस की हर बात
इबारत क्या इशारत क्या अदा क्या

  - Mirza Ghalib

Adaa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mirza Ghalib

As you were reading Shayari by Mirza Ghalib

Similar Writers

our suggestion based on Mirza Ghalib

Similar Moods

As you were reading Adaa Shayari Shayari