Top 20 Deedar Shayari

Deedar shayari beautifully captures the emotion of seeing someone you deeply long for. It reflects the excitement, peace, and silent joy that comes with a single glance or meeting. Whether it’s a fleeting jhalak or a heartfelt mulaqat, these lines express the magic of presence and connection.

मुद्दत के बा'द उस ने जो की लुत्फ़ की निगाह जी ख़ुश तो हो गया मगर आँसू निकल पड़े — Kaifi Azmi
चेहरा देखें तेरे होंट और पलकें देखें दिल पे आँखें रक्खें तेरी साँसें देखें — Tehzeeb Hafi
देखने को फिर मिलेगा तेरा चेहरा सोच कर ये फिर गली से तेरी गुजरे — Prashant Sitapuri
इतना प्यारा है वो चेहरा कि नज़र पड़ते ही लोग हाथों की लकीरों की तरफ़ देखते हैं — Nadir Ariz
पाँव साकित हो गए 'सरवत' किसी को देख कर इक कशिश महताब जैसी चेहरा-ए-दिलबर में थी — Sarvat Husain
तू अकेला है बंद है कमरा अब तो चेहरा उतार कर रख दे — Sheen Kaaf Nizam
तेरा लिक्खा जो पढ़ूँ तो तेरी आवाज़ सुनूँ तेरी आवाज़ सुनूँ तो तेरा चेहरा देखूँ — Bhaskar Shukla
मैं मुसव्विर की कला को एकटक तकता रहा रंग कुछ था और चेहरा कुछ बयाँ करता रहा — Achyut Amogh
ख़ुद-ब-ख़ुद ही खिल उठा चेहरा मेरा प्यार से बहनों ने बाँधी राखी जब — karan singh rajput
दर्द चेहरा पहन के आया था तेरा चेहरा था सो क़ुबूल किया — Aslam Rashid
न थी हाल की जब हमें अपने ख़बर रहे देखते औरों के ऐब-ओ-हुनर पड़ी अपनी बुराइयों पर जो नज़र तो निगाह में कोई बुरा न रहा — Bahadur Shah Zafar
ये झाँक लेती है दिल से जो दूसरे दिल में मेरी निगाह में सारा कमाल दर्द का है — Farhat Abbas Shah