उस के साथ ये हाथ मिलाने से पहले

मर ही न जाऊँ जश्न मनाने से पहले

वक़्त बदलने वाला है जल्दी मेरा
सोच लो ये भी छोड़ के जाने से पहले

क़ैद से मेरी अब क्यूँ दिक़्क़त है तुम को
सोचना था ये जाल बिछाने से पहले

तुम भी किसी के बाप बनोगे याद रखो
अपने बाप को आँख दिखाने से पहले

— Murari Mandal

More by Murari Mandal

Other ghazal from the same pen

See all from Murari Mandal →

Waqt Shayari

Shers of waqt.

All Waqt Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling