main apne ikhtiyaar men hooñ bhi nahin bhi hooñ | मैं अपने इख़्तियार में हूँ भी नहीं भी हूँ

  - Nida Fazli

मैं अपने इख़्तियार में हूँ भी नहीं भी हूँ
दुनिया के कारोबार में हूँ भी नहीं भी हूँ

तेरी ही जुस्तुजू में लगा है कभी कभी
मैं तेरे इंतिज़ार में हूँ भी नहीं भी हूँ

फ़िहरिस्त मरने वालों की क़ातिल के पास है
मैं अपने ही मज़ार में हूँ भी नहीं भी हूँ

औरों के साथ ऐसा कोई मसअला नहीं
इक मैं ही इस दयार में हूँ भी नहीं भी हूँ

मुझ से ही है हर एक सियासत का ए'तिबार
फिर भी किसी शुमार में हूँ भी नहीं भी हूँ

  - Nida Fazli

Politics Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nida Fazli

As you were reading Shayari by Nida Fazli

Similar Writers

our suggestion based on Nida Fazli

Similar Moods

As you were reading Politics Shayari Shayari