jahaan-e-aarzoo awaaz hi awaaz hota hai | जहान-ए-आरज़ू आवाज़ ही आवाज़ होता है

  - Qabil Ajmeri

जहान-ए-आरज़ू आवाज़ ही आवाज़ होता है
बड़ी मुश्किल से एहसास-ए-शिकस्त-ए-साज़ होता है

हमें क्या आप अंजाम-ए-मोहब्बत से डराते हैं
हमारे ख़ून से हर दौर का आग़ाज़ होता है

क़फ़स है दाम है भड़की हुई है आतिश-ए-गुल भी
इसी माहौल में अंदाज़ा-ए-परवाज़ होता है

पिघल जाती हैं ज़ंजीरें सुलग उठती हैं दीवारें
लब-ए-ख़ामोश में वो शोला-ए-आवाज़ होता है

मोहब्बत की हक़ीक़त खुल गई चाक-ए-गिरेबाँ से
जुनूँ भी एक मंज़िल में ज़माना-साज़ होता है

हमीं पर मुनहसिर है रौनक़-ए-बज़्म-ए-जहाँ 'क़ाबिल'
कोई नग़्मा हो अपना ही रहीन-ए-साज़ होता है

  - Qabil Ajmeri

Mohabbat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Qabil Ajmeri

As you were reading Shayari by Qabil Ajmeri

Similar Writers

our suggestion based on Qabil Ajmeri

Similar Moods

As you were reading Mohabbat Shayari Shayari