हो सके तो तुम ये रुककर देख लो
चल रहा है दिल पे ख़ंजर देख लो
इक कली भी आस की बाक़ी नहीं
कर दिया है दिल को बंजर देख लो
तुम गए हो जब से मुझ को छोड़ कर
हो गया मैं तब से पत्थर देख लो
इक हमारी जान लेने के लिए
आए हैं वो ले के लश्कर देख लो
बस करो ये आँख कहती है मगर
दिल ये कहता उन को दिनभर देख लो
सिर्फ़ मुझ को दोष देते रहते हो
झाँक के अपने भी अंदर देख लो
तुम ने ही फैलाया है सब रायता
कुछ हमारे भी हैं मुख़बर देख लो
लग रहा है उस की शादी हो गई
सज रहा है एक बिस्तर देख लो
थोड़ी क्या ता'रीफ़ कर दी यार ने
तो महारानी के तेवर देख लो
आपकी अर्ज़ी कहाँ रक्खूँ 'रचित'
भर गया है दिल का दफ़्तर देख लो
Read Full