मैं उसे बेकसी में जुदा कर गया

ये बहाना बता कर के मन भर गया

सब यहाँ दिल की आदत से मजबूर हैं
तुझ को भी तो नहीं जाना था पर गया

मेरे अंदर फ़क़त अब तमाशाई है
वो जो गुम-सुम था इक आदमी मर गया

हम भी उस दिल के रस्ते पे सुनते तो हैं
हम से पहले कोई एक लश्कर गया

सुब्ह निकला था वो आसमाँ की तरफ़
दिन में उड़ता रहा शाम को घर गया
इश्क़ और हश्र तो बा'द की बात है
तू तो 'रजनीश' बस नाम से डर गया

— Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'

More by Rajnishwar Chauhan 'Rajnish'

Other ghazal from the same pen

See all from Rajnishwar Chauhan 'Rajnish' →

Insaan Shayari

Shers of insaan.

All Insaan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling