दिल बस तेरा नाम पुकारे
एक झलक दिख लाजा प्यारे
इक दूजे को देख रहे हैं
मिलने को बेताब किनारे
बस तुम से इतना कहना है
हम हैं तुम्हारे, तुम हो हमारे
तेरा चाँद किधर छुपता है
पूछ रहे हैं मुझ से सितारे
चाँद उतर आया धरती पर
तुझ को देख रहे हैं तारे
अब तक तो हम जान न पाए
तेरी नज़रों के ये इशारे
तेरी ज़ुल्फ़ों के साए में
जीवन भर के कितने नज़ारे
तेरा हँसना देख रहे थे
जीती बाज़ी जब हम हारे
दुनिया उतनी बन जाती है
जितने हम ने पाँव पसारे
— Toyesh prakash















