ham hain bas itne hi saahil-aashna | हम हैं बस इतने ही साहिल-आश्ना

  - Ummeed Fazli

हम हैं बस इतने ही साहिल-आश्ना
ख़ाक-ए-मंज़िल जितनी मंज़िल-आश्ना

तुझ से छुटते ही ये आलम है कि अब
दिल की धड़कन भी नहीं दिल-आश्ना

शम्अ बे-परवाना जल्वा बे-नगर
क्या हुए आख़िर वो महफ़िल-आश्ना

आह ये तूफ़ाँ-ब-कफ़ अब्र-ओ-हवा
आह वो यारान-ए-साहिल-आश्ना

वक़्त वो सहरा कि जिस की गर्द में
गुम हुए जाते हैं मंज़िल-आश्ना

इस की क़ुर्बत पर न इतराओ 'अमीर'
मौज कब होती है साहिल-आश्ना

  - Ummeed Fazli

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ummeed Fazli

As you were reading Shayari by Ummeed Fazli

Similar Writers

our suggestion based on Ummeed Fazli

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari