संकरी सी उस गली में

दोनों तरफ़ हज़ारों जज़्बात की
खिड़कियाँ खुलती है
जुगनू टिमटिमाते है
रूई के फोहों से लम्हे तैरते हैं
शाम-रंग सपने झिलमिलाते हैं
तितलियों के पंखों का संगीत घुलता है
रेशमी लफ़्ज़ों की ख़ुशबू महकती है
संकरी सी उस गली में तेरी आँखों से
मेरे दिल तक जो पहुँचती है

— Varsha Gorchhia

More by Varsha Gorchhia

Other nazm from the same pen

See all from Varsha Gorchhia →

Gaon Shayari

Shers of gaon.

All Gaon Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling