Harpreet Kaur

Harpreet Kaur

@preetisukh78

Harpreet Kaur shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Harpreet Kaur's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

71

Likes

70

Shayari
Audios
  • Ghazal

Ghazal

लगे ये दुश्मनी को ही निभाता हो कोई जैसे बिठा डोली में आफ़त को भी लाता हो कोई जैसे सुकूँ मिलता न दिल का चैन भी ग़ाएब हुआ है यूँँ कि टब भर भर के अश्कों से नहाता हो कोई जैसे नवाबों सी वो हस्ती थी कभी ख़्वाबों की बस्ती थी बने शौहर हक़ीक़त अब दिखाता हो कोई जैसे सहे हँस कर किसी से भी गिला शिकवा नहीं करते ले कर के नाम बीवी का सताता हो कोई जैसे मना है कहना दिल दुखता हमारा भी है थोड़ा तो ग़मों से भी पुराना सा ही नाता हो कोई जैसे नहीं वो स्वाद घर के खाने में अब तो न आता है लगे बाहर की बिरयानी खिलाता हो कोई जैसे कहे ये प्रीत तस्वीरें तो शादी की छलावा सी तमाशा सा यहाँ हर इक दिखाता हो कोई जैसे — Harpreet Kaur