हर तरफ़ ज़ुल्म की ही ख़बर है

ख़ौफ़ में जी रहा हर बशर है

सख़्त होना पड़ेगा हमें भी
वरना जीने की मुश्किल डगर है

हम भी क़ाइल हैं उन की हया के
उन की रहती जो नीची नज़र है

फ़िक्र उस की करूँगा हमेशा
उन्सियत उस को मुझ से अगर है

इश्क़ कर के ज़रा मुझ से देखो
जाँ लुटा दूँ ये क़ौले ज़फर है

— Zafar Siddqui

More by Zafar Siddqui

Other ghazal from the same pen

See all from Zafar Siddqui →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling