या तो जज बनके फ़ैसला करते
या वकालत ही कर लिया करते
सच है हम ने क़दम किया पीछे
हम भला कब तलक वफ़ा करते
सारी दुनिया को जीत लेता मैं
आप पीछे जो बस चला करते
जीत कर लग गए गले मेरे
जो मेरी हार पर मज़ा करते
आप को था यक़ीं बहुत ख़ुद पर
आप हम से मुक़ाबला करते
काश हम को सज़ा पता होती
हर दफा हम यही खता करते
ज़िंदगी हो चुकी है बंजर अब
आप आके हरा भरा करते
कुछ ख़बर ही नहीं मेरी मुझ को
मेरे बारे में कुछ पता करते
जान है ले रहा वही जिस को
जान जाने पे हम सदा करते
— Pushpendra Mishra















