जुगनूँ ताना मार रहे हैं

सूरज को ललकार रहे हैं

हम को दोस्त बचाने हैं सो
हम हर बाज़ी हार रहे हैं

आज जो तन्हा दिखते हैं ना
वो यारों के यार रहे हैं

कल को रस्ता हो जाएँगे
कल तक जो दीवार रहे हैं

मेरा आख़िरी इश्क़ है अब तू
हाँ पहले दो चार रहे हैं

— Mukesh Guniwal "MAhir"

More by Mukesh Guniwal "MAhir"

Other ghazal from the same pen

See all from Mukesh Guniwal "MAhir" →

Best Satire Shayari

Shers of best satire.

All Best Satire Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling