अना का टूटना अच्छा किसी के दूर जाने से

जलेगी जान उस के बा'द उस की याद आने से

अहद मिलने का है लेकिन मुझे इतना यक़ीं भी है
अहद को टूट जाना है,डरेगी वो ज़माने से

अगर मुझ पे यक़ीं हो तो मुझे अपनी वफ़ा देना
मैं रिश्ता तोड़ जाऊँगा मुसलसल आज़माने से

हमेशा रूठ ने के बा'द उस को मैं मनाता हूँ
कभी तुर्फ़ा हक़ीक़त से,कभी तुर्फ़ा फ़साने से

निगाह-ए-यार के चश्मक चुभेंगे आ के सीने पर
कमान-ओ-तीर उल्फ़त के न चूके हैं निशाने से

— Prasoon

More by Prasoon

Other ghazal from the same pen

See all from Prasoon →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling