आइने में कैसी हलचल कर रही है
मिलने से पहले रिहर्सल कर रही है
मैं समझदारी से चलना चाहता हूँ
पर जवानी मुझ को पागल कर रही है
आज वो मायूस है सब दोस्तों से
इस लिए अब वो ओमेगल कर रही है
बात करना छोड़ दी है धीरे धीरे
इस तरह वो ख़ुद को सिंगल कर रही है
जो मुझे ठुकरा गई थी वो ही लड़की
आज मेरा नाम गूगल कर रही है
— Amaan Javed















