जहाँ कुछ लोग दिल को मोम से पत्थर बनाते हैं

वहीं कुछ लोग उस पत्थर के दिल में घर बनाते हैं

जो सीधे छोड़ जाते हैं वो अच्छे लोग है फिर भी
बुरे वो हैं जो दिल में छोड़ने का डर बनाते हैं

वो इक घर याद है तुम को जो हम हर दिन बनाते थे
बनाते अब भी हैं उस को मगर रो कर बनाते हैं

वो शायद थक गई है अब हमारा हाल बद कर के
सो हम ने ले लिया ज़िम्मा उसे बदतर बनाते हैं

— Santy sharma

More by Santy sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Santy sharma →

Dar Shayari Collection

Shers of dar shayari collection.

All Dar Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling