तेरे दर पर तो हम खड़े भी नहीं

यार इतने गिरे पड़े भी नहीं

मान ली है शिकस्त दुनिया ने
जब कि उस से कभी लड़े भी नहीं

जिस तरफ़ भी चले चले ही गए
हम इधर या उधर मुड़े भी नहीं

आप छोटे नहीं हक़ीक़त है
आप लेकिन बहुत बड़े भी नहीं

सर-निगूँ हो गए हैं वो ख़ुद ही
हम तो ज़िद पर कभी अड़े भी नहीं

— Shadab Shabbiri

More by Shadab Shabbiri

Other ghazal from the same pen

See all from Shadab Shabbiri →

Wahshat Shayari

Shers of wahshat.

All Wahshat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling