न रस्ता है न कोई घर यहाँ पे

मुझे छोड़ा तो छोड़ा है कहाँ पे

क़सम कितनी मैं देता और वादे
सभी कुछ बे-असर था हम-रहाँ पे

बिछड़ते वक़्त उस ने ये कहा था
मिलेंगे हम तुझे अब दो-जहाँ पे

ग़ज़ल की सूरतें ही और होतीं
अगरचे आज वो होता यहाँ पे

— Subodh Sharma "Subh"

More by Subodh Sharma "Subh"

Other ghazal from the same pen

See all from Subodh Sharma "Subh" →

Waqt Shayari

Shers of waqt.

All Waqt Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling