देखे कोई तअल्लुक़-ए-ख़ातिर के रंग भी

उस फ़ित्ना-ख़ू से प्यार भी है और जंग भी

दिल ही नहीं है उस के तसव्वुर में शाद-काम
इक सर
ख़ुशी में झूमता है अंग अंग भी

कुछ रब्त-ए-ख़ास अस्ल का ज़ाहिर के साथ है
ख़ुशबू उड़े तो उड़ता है फूलों का रंग भी

ऐसा नहीं कि आठ पहर बे-दिली रहे
बजते हैं ग़म-कदे में कभी जल-तरंग भी

देखा है आज उस ने मुझे मुड़ के 'आफ़्ताब'
इस वाक़िए पे ख़ुश भी हूँ मैं और दंग भी

— Aftab Hussain

More by Aftab Hussain

Other ghazal from the same pen

See all from Aftab Hussain →

Khushboo Shayari

Shers of khushboo.

All Khushboo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling