घर घर आपस में दुश्मनी भी है

बस खचा-खच भरी हुई भी है

एक लम्हे के वास्ते ही सही
काले बादल में रौशनी भी है

नींद को लोग मौत कहते हैं
ख़्वाब का नाम ज़िंदगी भी है

रास्ता काटना हुनर तेरा
वर्ना आवाज़ टूटती भी है

ख़ूबियों से है पाक मेरी ज़ात
मेरे ऐबों में शा'इरी भी है

— Ahsan Yusuf Zai

More by Ahsan Yusuf Zai

Other ghazal from the same pen

See all from Ahsan Yusuf Zai →

Zindagi Shayari Collection

Shers of zindagi shayari collection.

All Zindagi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling