जहाँ शीशा है पत्थर जागते हैं

ज़रर-ईजाद घर घर जागते हैं

सदफ़ आसूदगी की नींद सोए
मगर प्यासे समुंदर जागते हैं

उड़ी अफ़्वाह अंधी बस्तियों में
सितारों से मुक़द्दर जागते हैं

लुटेरों के लिए सोती हैं आँखें
मगर हम अपने अंदर जागते हैं

अँधेरों में खंडर सोता पड़ा है
अबाबीलों के लश्कर जागते हैं

— Ahsan Yusuf Zai

More by Ahsan Yusuf Zai

Other ghazal from the same pen

See all from Ahsan Yusuf Zai →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling