वही जुनूँ की सोख़्ता-जानी वही फ़ुसूँ अफ़्सानों का

उड़ा उड़ा सा बुझा बुझा सा रंग वही दीवानों का

दरिया तो मानूस है अश्क-लहू की ख़ुद-सर मौजों से
दश्त तुझे मालूम है सारा क़िस्सा इन हैरानों का

चाहत-भर उम्मीद रखी है और रस्तों-भर पा-मर्दी
दरवेशों के चाल-चलन में रंग है सब सुलतानों का

अभी नहीं तो आइंदा हम ख़ाक उड़ाने आएँगे
कौन सा काम रुका जाता है फ़क़ीरों बे-सामानों का

तू जो इस दुनिया की ख़ातिर अपना-आप गँवाता है
ऐ दिल-ए-मन ऐ मेरे मुसाफ़िर काम है ये नादानों का

— Ain Tabish

More by Ain Tabish

Other ghazal from the same pen

See all from Ain Tabish →

Raksha Bandhan Shayari Collection

Shers of raksha bandhan shayari collection.

All Raksha Bandhan Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling