बुझ गया रात वो सितारा भी

हाल अच्छा नहीं हमारा भी

ये जो हम खोए खोए रहते हैं
इस में कुछ दख़्ल है तुम्हारा भी

डूबना ज़ात के समुंदर में
है ये तूफ़ान भी किनारा भी

अब मुझे नींद ही नहीं आती
ख़्वाब है ख़्वाब का सहारा भी

लोग जीते हैं किस तरह 'अजमल'
हम से होता नहीं गुज़ारा भी

— Ajmal Siraj

More by Ajmal Siraj

Other ghazal from the same pen

See all from Ajmal Siraj →

Good Night Shayari

Shers of good night.

All Good Night Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling