kya kahega kabhi milne bhi agar aayega vo | क्या कहेगा कभी मिलने भी अगर आएगा वो

  - Ajmal Siraj

क्या कहेगा कभी मिलने भी अगर आएगा वो
अब वफ़ादारी की क़स्में तो नहीं खाएगा वो

हम समझते थे कि हम उसको भुला सकते हैं
वो समझता था हमें भूल नहीं पाएगा वो

कितना सोचा था पर इतना तो नहीं सोचा था
याद बन जाएगा वो ख़्वाब नज़र आएगा वो

सब के होते हुए इक रोज़ वो तन्हा होगा
फिर वो ढूँढेगा हमें और नहीं पाएगा वो

इत्तिफ़ाक़न जो कभी सामने आया 'अजमल'
अब वो तन्हा तो न होगा जो ठहर जाएगा वो

  - Ajmal Siraj

Nigaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ajmal Siraj

As you were reading Shayari by Ajmal Siraj

Similar Writers

our suggestion based on Ajmal Siraj

Similar Moods

As you were reading Nigaah Shayari Shayari