मिला जो कोई यहाँ रम्ज़-आशना न मुझे

वबाल-ए-होश रहा हर्फ़-ए-महरमाना मुझे

उदास फिरती है शादाब वादियों की महक
है काएनात यही कुंज-ए-आशियाना मुझे

अदू की संग-ज़नी की नहीं मुझे परवा
तिरे करम का मुयस्सर है शामियाना मुझे

कोई इलाज-ए-ग़म-ए-ज़िंदगी बता वाइज़
सुने हुए जो फ़साने हैं फिर सुना न मुझे

सुबुक-सरी में ज़मीन-ए-वतन भी तंग हुई
कशाँ कशाँ लिए फिरता है आब-ओ-दाना मुझे

मिरे नसीब में है किश्त-ए-जाँ की वीरानी
न आई रास रह-ओ-रस्म-ए-आशिक़ाना मुझे

भटक रहा हूँ उसी की तलाश में 'अख़्तर'
कि जिस दयार को छोड़े हुआ ज़माना मुझे

— Akhtar Ziai

More by Akhtar Ziai

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Ziai →

Khushboo Shayari

Shers of khushboo.

All Khushboo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling