किस का ये दर्द जोड़ रक्खा है

जो मेरे दिल को तोड़ रक्खा है

हो ज़रूरत तो याद कर लेना
तुम पे इक मोड़ छोड़ रक्खा है

इस ज़माने में इश्क़ का मतलब
हुस्न वालों ने होड़ रक्खा है

इश्क़ के तुम भी मारे लगते हो
उस ने भी मुझ को छोड़ रक्खा है

— Aktar ali

More by Aktar ali

Other ghazal from the same pen

See all from Aktar ali →

Dard Shayari

Shers of dard.

All Dard Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling