जो क़ैस का था कहीं मेरा भी वो हाल न हो

इलाज-ए-हिज्र से बेहतर तो है विसाल न हो

कोई गुरेज़ नहीं उस को मेरी ख़ुद-कुशी से
है शर्त आख़िरी में उस का फ़ोन कॉल न हो

कहानी में मिरा किरदार फीका पड़ गया था
सो अगले यार की सूरत परी जमाल न हो

मैं आँख सी के तिरे ख़्वाब देखने लगा हूँ
कि नींद टूटने का कोई भी सवाल न हो

तू मझसे दूर रहे और ये भी मुमकिन हो
किसी भी एक ग़ज़ल में तिरा ख़याल न हो

ये कंगन आज भले लौटा दो प ध्यान रहे
पराई सम्त जो खनके तुम्हें मलाल न हो

— Akhil Saxena

More by Akhil Saxena

Other ghazal from the same pen

See all from Akhil Saxena →

Heart Touching Beti Shayari

Shers of heart touching beti.

All Heart Touching Beti Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling