gulshan hai isee ka naam agar hairaan hooñ biyaabaan kya hogaa | गुलशन है इसी का नाम अगर हैराँ हूँ बयाबाँ क्या होगा

  - Anand Narayan Mulla

गुलशन है इसी का नाम अगर हैराँ हूँ बयाबाँ क्या होगा
हंगाम-ए-बहाराँ जब ये है अंजाम-ए-बहाराँ क्या होगा

साक़ी के दयार-ए-रहमत में हिंदू-ओ-मुसलमाँ क्या होगा
इस बज़्म-ए-पाक-नहादाँ में आलूदा-ए-ईमाँ क्या होगा

ये जंग तो लड़ना ही होगी हर बर्ग से चाहे ख़ूँ टपके
काँटों से जो गुल डर जाएगा दारा-ए-गुलिस्ताँ क्या होगा

उल्फ़त को मिटाने के दर पे दुनिया और मैं इस सोच में हूँ
उल्फ़त न रहेगी जब बाक़ी ख़्वाब-ए-दिल-ए-इंसाँ क्या होगा

मैं दूर भी तुम से जी लूँगा तुम मेरे लिए कुछ ग़म न करो
माना कि परेशाँ दिल होगा ऐसा भी परेशाँ क्या होगा

जिस हाथ में है शमशीर-ओ-तीर क्या उस से उमीद-ए-बर्ग-ओ-समर
जो शाख़-ए-नशेमन तोड़ेगा मेमार-ए-गुलिस्ताँ क्या होगा

किस शय पे अभी हम जश्न करें हर-सू काँटे कूड़ा-करकट
कुछ रंग-ए-चमन आए तो सही घूरे पे चराग़ाँ क्या होगा

जो तिश्ना-लबों के हक़ के लिए साक़ी से लड़े वो रिंद कहाँ
जो दस्त-ओ-दहाँ का ख़ूगर है वो दस्त-ओ-गरेबाँ क्या होगा

साक़ी की ग़ुलामी कर लेगा और वो भी कुछ क़तरों के लिए
नादान सही मुल्ला लेकिन इतना भी वो नादाँ क्या होगा

आवाज़-ए-ज़मीर अपनी सुन कर 'मुल्ला' ने बना ली राह-ए-अमल
ये फ़िक्र कभी उस को न हुई अंदाज़-ए-हरीफ़ाँ क्या होगा

  - Anand Narayan Mulla

Dushmani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Anand Narayan Mulla

As you were reading Shayari by Anand Narayan Mulla

Similar Writers

our suggestion based on Anand Narayan Mulla

Similar Moods

As you were reading Dushmani Shayari Shayari