ham utna door khud se ja rahe hain | हम उतना दूर ख़ुद से जा रहे हैं

  - Avtar Singh Jasser

हम उतना दूर ख़ुद से जा रहे हैं
तेरे नज़दीक जितना आ रहे हैं

ज़रा तू पेश आ बेगानगी से
तेरी निस्बत से हम उकता रहे हैं

मेरे झूठों में हामी भरने वाले
कहा सच तो मुझे झुठला रहे हैं

सज़ा जिसकी अभी तक मिल रही है
ख़ता हम क्यों वही दुहरा रहे हैं

मुझे मंज़िल तो 'जस्सर' मिल ही जाती
तेरे नक़्श-ए-क़दम भटका रहे हैं

  - Avtar Singh Jasser

Justice Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Justice Shayari Shayari