gaaliyaan tankhwaah thehri hai agar bat jaayegi | गालियाँ तनख़्वाह ठहरी है अगर बट जाएगी

  - Bahadur Shah Zafar

गालियाँ तनख़्वाह ठहरी है अगर बट जाएगी
आशिक़ों के घर मिठाई लब शकर बट जाएगी

रू-ब-रू गर होगा यूसुफ़ और तू आ जाएगा
उस की जानिब से ज़ुलेख़ा की नज़र बट जाएगी

रहज़नों में नाज़-ओ-ग़म्ज़ा की ये जिंस-ए-दीन-ओ-दिल
जूँ मता-ए-बुर्दा आख़िर हम-दिगर बट जाएगी

होगा क्या गर बोल उट्ठे ग़ैर बातों में मिरी
फिर तबीअत मेरी ऐ बेदाद गर बट जाएगी

दौलत-ए-दुनिया नहीं जाने की हरगिज़ तेरे साथ
बाद तेरे सब यहीं ऐ बे-ख़बर बट जाएगी

कर ले ऐ दिल जान को भी रंज-ओ-ग़म में तू शरीक
ये जो मेहनत तुझ पे है कुछ कुछ मगर बट जाएगी

मूँग छाती पे जो दलते हैं किसी की देखना
जूतियों में दाल उन की ऐ 'ज़फ़र' बट जाएगी

  - Bahadur Shah Zafar

Nazar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bahadur Shah Zafar

As you were reading Shayari by Bahadur Shah Zafar

Similar Writers

our suggestion based on Bahadur Shah Zafar

Similar Moods

As you were reading Nazar Shayari Shayari