अँधेरे दौड़ते हैं रात की वीरान आँखों में

चराग़ों की जड़ों से रौशनी का ख़ून रिसता है
समुंदर कश्तियों में
छेद करती मछलियों से भर गए आख़िर
मुसाफ़िर मंज़िलों की ख़्वाहिशों से डर गए आख़िर
सदा इस क़ैद-गह से
भाग जाने की कड़ी कोशिश में ज़ख़्मी है
ज़मीं फ़ालिज-ज़दा होंटों की जुम्बिश से
ठहर जाने को शायद कह रही है
हवा की साँस ठोकर खा रही है

— Faisal Hashmi

More by Faisal Hashmi

Other nazm from the same pen

See all from Faisal Hashmi →

Khoon Shayari

Shers of khoon.

All Khoon Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling