faqeeraana sadaa KHaamosh kyuuñ hai | फ़क़ीराना सदा ख़ामोश क्यूँ है

  - G R Kanwal

फ़क़ीराना सदा ख़ामोश क्यूँ है
क़लंदर की नवा ख़ामोश क्यूँ है

जिसे मक़्सूद था बस गुनगुनाना
वही बाद-ए-सबा ख़ामोश क्यूँ है

सदाक़त कुछ बता अब महफ़िलों में
तिरा नग़्मा-सरा ख़ामोश क्यूँ है

फ़ना जब हर तरफ़ मंडला रही है
तो ऐसे में बक़ा ख़ामोश क्यूँ है

है मौसम लब-कुशाई का चमन में
शजर गुम-सुम हवा ख़ामोश क्यूँ है

दिए जब और सारे जल रहे हैं
मोहब्बत का दिया ख़ामोश क्यूँ है

'कँवल' जिस शहर में सब बोलते हैं
वहाँ इब्न-ए-ख़ुदा ख़ामोश क्यूँ है

  - G R Kanwal

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by G R Kanwal

As you were reading Shayari by G R Kanwal

Similar Writers

our suggestion based on G R Kanwal

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari