आप के तग़ाफ़ुल का सिलसिला पुराना है

उस तरफ़ निगाहें हैं इस तरफ़ निशाना है

मंज़िलों की बातें तो मंज़िलों पे कर लेंगे
हम को तो चटानों में रास्ता बनाना है

तुम भी डूबे डूबे थे मैं भी खोई खोई थी
वो भी क्या ज़माना था ये भी क्या ज़माना है

फ़ासला बढ़ाने से क्या मिला ज़माने को
तब भी आना जाना था अब भी आना जाना है

— Hina taimuri

More by Hina taimuri

Other ghazal from the same pen

See all from Hina taimuri →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling