वो जो सोचते हैं मैं वैसा नहीं हूँ
बहुत ही बुरा हूँ मैं अच्छा नहीं हूँ
सभी अपने मुझ से परेशाँ हैं समझो
कि जैसे मैं इन सब का अपना नहीं हूँ
ग़मों की है कोशिश मुझे मारने की
ये मेरी है हिम्मत कि मरता नहीं हूँ
मुझे छोड़कर जो चला जाता है तो
मैं फिर से किसी को भी मिलता नहीं हूँ
मिरी ख़ामुशी साथ रहती है मेरे
अकेला तो हूँ पर अकेला नहीं हूँ
— Shubham Burmen















