bisaat-e-izz mein tha ek dil yak qatra khun vo bhi | बिसात-ए-इज्ज़ में था एक दिल यक क़तरा ख़ूँ वो भी

  - Mirza Ghalib

बिसात-ए-इज्ज़ में था एक दिल यक क़तरा ख़ूँ वो भी
सो रहता है ब-अंदाज़-ए-चकीदन सर-निगूँ वो भी

रहे उस शोख़ से आज़ुर्दा हम चंदे तकल्लुफ़ से
तकल्लुफ़ बरतरफ़ था एक अंदाज़-ए-जुनूँ वो भी

ख़याल-ए-मर्ग कब तस्कीं दिल-ए-आज़ुर्दा को बख़्शे
मिरे दाम-ए-तमन्ना में है इक सैद-ए-ज़बूँ वो भी

न करता काश नाला मुझ को क्या मालूम था हमदम
कि होगा बाइस-ए-अफ़्ज़ाइश-ए-दर्द-ए-दरूँ वो भी

न इतना बुर्रिश-ए-तेग़-ए-जफ़ा पर नाज़ फ़रमाओ
मिरे दरिया-ए-बे-ताबी में है इक मौज-ए-ख़ूँ वो भी

मय-ए-इशरत की ख़्वाहिश साक़ी-ए-गर्दूं से क्या कीजे
लिए बैठा है इक दो चार जाम-ए-वाज़-गूँ वो भी

मिरे दिल में है 'ग़ालिब' शौक़-ए-वस्ल ओ शिकवा-ए-हिज्राँ
ख़ुदा वो दिन करे जो उस से मैं ये भी कहूँ वो भी

मुझे मालूम है जो तू ने मेरे हक़ में सोचा है
कहीं हो जाए जल्द ऐ गर्दिश-ए-गर्दून-ए-दूँ वो भी

नज़र राहत पे मेरी कर न वा'दा शब के आने का
कि मेरी ख़्वाब-बंदी के लिए होगा फ़ुसूँ वो भी

  - Mirza Ghalib

Freedom Shayari

Our suggestion based on your choice

    दोस्त अपना हक़ अदा करने लगे
    बेवफ़ाई हमनवा करने लगे

    मेरे घर से एक चिंगारी उठी
    पेड़ पत्ते सब हवा करने लगे
    Read Full
    Santosh S Singh
    34 Likes
    फिर नए साल की सरहद पे खड़े हैं हम लोग
    राख हो जाएगा ये साल भी हैरत कैसी
    Aziz Nabeel
    45 Likes
    तो डर रहे हैं आप कहीं हक़ न माँग ले
    यानी कि सबको खौफ़ है औरत के नाम से
    Abhishar Geeta Shukla
    15 Likes
    देख रफ़्तार-ए-इंक़लाब 'फ़िराक़'
    कितनी आहिस्ता और कितनी तेज़
    Firaq Gorakhpuri
    23 Likes
    हमेशा इक दूसरे के हक़ में दुआ करेंगे ये तय हुआ था
    मिलें या बिछड़ें मगर तुम्हीं से वफ़ा करेंगे ये तय हुआ था
    Shabeena Adeeb
    84 Likes
    वक़्त, वफ़ा, हक़, आँसू, शिकवे जाने क्या क्या माँग रहे थे
    एक सहूलत के रिश्ते से हम ही ज़्यादा माँग रहे थे

    उसकी आँखे उसकी बातें उसके लब वो चेहरा उसका
    हम उसकी हर एक अदा से अपना हिस्सा माँग रहे थे
    Read Full
    Shikha Pachouly
    37 Likes
    शब के सन्नाटे में ये किस का लहू गाता है
    सरहद-ए-दर्द से ये किस की सदा आती है
    Ali Sardar Jafri
    16 Likes
    निगाह-ए-गर्म क्रिसमस में भी रही हम पर
    हमारे हक़ में दिसम्बर भी माह-ए-जून हुआ
    Akbar Allahabadi
    47 Likes
    मोहब्बत की तो कोई हद, कोई सरहद नहीं होती
    हमारे दरमियाँ ये फ़ासले, कैसे निकल आए
    Khalid Moin
    29 Likes
    बाज़ बनना है तो फ़िर कद भूल जा
    आँख में रख लक्ष्य और हद भूल जा

    किसलिए डरता है दीवारों से तू
    आसमांँ को देख सरहद भूल जा
    Read Full
    Ajeetendra Aazi Tamaam

More by Mirza Ghalib

As you were reading Shayari by Mirza Ghalib

    न गुल-ए-नग़्मा हूँ न पर्दा-ए-साज़
    मैं हूँ अपनी शिकस्त की आवाज़

    तू और आराइश-ए-ख़म-ए-काकुल
    मैं और अंदेशा-हा-ए-दूर-दराज़

    लाफ़-ए-तमकीं फ़रेब-ए-सादा-दिली
    हम हैं और राज़-हा-ए-सीना-गुदाज़

    हूँ गिरफ़्तार-ए-उल्फ़त-ए-सय्याद
    वर्ना बाक़ी है ताक़त-ए-परवाज़

    वो भी दिन हो कि उस सितमगर से
    नाज़ खींचूँ बजाए हसरत-ए-नाज़

    नहीं दिल में मिरे वो क़तरा-ए-ख़ूँ
    जिस से मिज़्गाँ हुई न हो गुल-बाज़

    ऐ तिरा ग़म्ज़ा यक-क़लम-अंगेज़
    ऐ तिरा ज़ुल्म सर-ब-सर अंदाज़

    तू हुआ जल्वा-गर मुबारक हो
    रेज़िश-ए-सज्दा-ए-जबीन-ए-नियाज़

    मुझ को पूछा तो कुछ ग़ज़ब न हुआ
    मैं ग़रीब और तू ग़रीब-नवाज़

    'असद'-उल्लाह ख़ाँ तमाम हुआ
    ऐ दरेग़ा वो रिंद-ए-शाहिद-बाज़
    Read Full
    Mirza Ghalib
    हुस्न ग़म्ज़े की कशाकश से छुटा मेरे बा'द
    बारे आराम से हैं अहल-ए-जफ़ा मेरे बा'द

    मंसब-ए-शेफ़्तगी के कोई क़ाबिल न रहा
    हुई माज़ूली-ए-अंदाज़-ओ-अदा मेरे बा'द

    शम्अ' बुझती है तो उस में से धुआँ उठता है
    शो'ला-ए-इश्क़ सियह-पोश हुआ मेरे बा'द

    ख़ूँ है दिल ख़ाक में अहवाल-ए-बुताँ पर या'नी
    उन के नाख़ुन हुए मुहताज-ए-हिना मेरे बा'द

    दर-ख़ुर-ए-अर्ज़ नहीं जौहर-ए-बेदाद को जा
    निगह-ए-नाज़ है सुरमे से ख़फ़ा मेरे बा'द

    है जुनूँ अहल-ए-जुनूँ के लिए आग़ोश-ए-विदा'अ
    चाक होता है गरेबाँ से जुदा मेरे बा'द

    कौन होता है हरीफ़-ए-मय-ए-मर्द-अफ़गन-ए-इश्क़
    है मुकर्रर लब-ए-साक़ी पे सला मेरे बा'द

    ग़म से मरता हूँ कि इतना नहीं दुनिया में कोई
    कि करे ताज़ियत-ए-मेहर-ओ-वफ़ा मेरे बा'द

    आए है बेकसी-ए-इश्क़ पे रोना 'ग़ालिब'
    किस के घर जाएगा सैलाब-ए-बला मेरे बा'द

    थी निगह मेरी निहाँ-ख़ाना-ए-दिल की नक़्क़ाब
    बे-ख़तर जीते हैं अरबाब-ए-रिया मेरे बा'द

    था मैं गुलदस्ता-ए-अहबाब की बंदिश की गियाह
    मुतफ़र्रिक़ हुए मेरे रुफ़क़ा मेरे बा'द
    Read Full
    Mirza Ghalib
    ज़ख़्म पर छिड़कें कहाँ तिफ़्लान-ए-बे-परवा नमक
    क्या मज़ा होता अगर पत्थर में भी होता नमक

    गर्द-ए-राह-ए-यार है सामान-ए-नाज़-ए-ज़ख़्म-ए-दिल
    वर्ना होता है जहाँ में किस क़दर पैदा नमक

    मुझ को अर्ज़ानी रहे तुझ को मुबारक होजियो
    नाला-ए-बुलबुल का दर्द और ख़ंदा-ए-गुल का नमक

    शोर-ए-जौलाँ था कनार-ए-बहर पर किस का कि आज
    गर्द-ए-साहिल है ब-ज़ख़्म-ए-मौज-ए-दरिया नमक

    दाद देता है मिरे ज़ख़्म-ए-जिगर की वाह वाह
    याद करता है मुझे देखे है वो जिस जा नमक

    छोड़ कर जाना तन-ए-मजरूह-ए-आशिक़ हैफ़ है
    दिल तलब करता है ज़ख़्म और माँगे हैं आ'ज़ा नमक

    ग़ैर की मिन्नत न खींचूँगा पय-ए-तौफ़ीर-ए-दर्द
    ज़ख़्म मिस्ल-ए-ख़ंदा-ए-क़ातिल है सर-ता-पा नमक

    याद हैं 'ग़ालिब' तुझे वो दिन कि वज्द-ए-ज़ौक़ में
    ज़ख़्म से गिरता तो मैं पलकों से चुनता था नमक

    इस अमल में ऐश की लज़्ज़त नहीं मिलती 'असद'
    ज़ोर निस्बत मय से रखता है अज़ारा का नमक
    Read Full
    Mirza Ghalib
    बाग़ पा कर ख़फ़क़ानी ये डराता है मुझे
    साया-ए-शाख़-ए-गुल अफ़ई नज़र आता है मुझे

    जौहर-ए-तेग़ ब-सर-चश्म-ए-दीगर मालूम
    हूँ मैं वो सब्ज़ा कि ज़हराब उगाता है मुझे

    मुद्दआ महव-ए-तमाशा-ए-शिकस्त-ए-दिल है
    आइना-ख़ाना में कोई लिए जाता है मुझे

    नाला सरमाया-ए-यक-आलम ओ आलम कफ़-ए-ख़ाक
    आसमाँ बैज़ा-ए-क़ुमरी नज़र आता है मुझे

    ज़िंदगी में तो वो महफ़िल से उठा देते थे
    देखूँ अब मर गए पर कौन उठाता है मुझे

    बाग़ तुझ बिन गुल-ए-नर्गिस से डराता है मुझे
    चाहूँ गर सैर-ए-चमन आँख दिखाता है मुझे

    शोर-ए-तिम्साल है किस रश्क-ए-चमन का या रब
    आइना बैज़ा-ए-बुलबुल नज़र आता है मुझे

    हैरत-ए-आइना अंजाम-ए-जुनूँ हूँ ज्यूँ शम्अ
    किस क़दर दाग़-ए-जिगर शोला उठाता है मुझे

    मैं हूँ और हैरत-ए-जावेद मगर ज़ौक़-ए-ख़याल
    ब-फ़ुसून-ए-निगह-ए-नाज़ सताता है मुझे

    हैरत-ए-फ़िक्र-ए-सुख़न साज़-ए-सलामत है 'असद'
    दिल पस-ए-ज़ानू-ए-आईना बिठाता है मुझे
    Read Full
    Mirza Ghalib
    ता-क़यामत शब-ए-फ़ुर्क़त में गुज़र जाएगी उम्र
    सात दिन हम पे भी भारी हैं सहर होने तक
    Mirza Ghalib
    17 Likes

Similar Writers

our suggestion based on Mirza Ghalib

Similar Moods

As you were reading Freedom Shayari Shayari