pay-nazr-e-karam tohfa hai sharm-e-naa-rasaa'i ka | पए-नज़्र-ए-करम तोहफ़ा है शर्म-ए-ना-रसाई का

  - Mirza Ghalib

पए-नज़्र-ए-करम तोहफ़ा है शर्म-ए-ना-रसाई का
ब-खूँ-ग़ल्तीदा-ए-सद-रंग दा'वा पारसाई का

न हो हुस्न-ए-तमाशा-दोस्त रुस्वा बे-वफ़ाई का
ब-मोहर-ए-सद-नज़र साबित है दा'वा पारसाई का

ज़कात-ए-हुस्न दे ऐ जल्वा-ए-बीनिश कि मेहर-आसा
चराग़-ए-ख़ाना-ए-दर्वेश हो कासा गदाई का

न मारा जान कर बे-जुर्म ग़ाफ़िल तेरी गर्दन पर
रहा मानिंद-ए-ख़ून-ए-बे-गुनह हक़ आश्नाई का

तमन्ना-ए-ज़बान महव-ए-सिपास-ए-बे-ज़बानी है
मिटा जिस से तक़ाज़ा शिकवा-ए-बे-दस्त-ओ-पाई का

वही इक बात है जो याँ नफ़स वाँ निकहत-ए-गुल है
चमन का जल्वा बाइ'से है मिरी रंगीं-नवाई का

दहान-ए-हर-बुत-ए-पैग़ारा-जू ज़ंजीर-ए-रुस्वाई
अदम तक बेवफ़ा चर्चा है तेरी बे-वफ़ाई का

न दे नाले को इतना तूल 'ग़ालिब' मुख़्तसर लिख दे
कि हसरत-संज हूँ अर्ज़-ए-सितम-हा-ए-जुदाई का

जहाँ मिट जाए सई-ए-दीद ख़िज़्रआबाद-ए-आसाइश
ब-जेब-ए-हर-निगह पिन्हाँ है हासिल रहनुमाई का

ब-इज्ज़-आबाद वहम-ए-मुद्दआ तस्लीम-ए-शोख़ी है
तग़ाफ़ुल को न कर मसरूफ़-ए-तम्कीं-आज़माई का

'असद' का क़िस्सा तूलानी है लेकिन मुख़्तसर ये है
कि हसरत-कश रहा अर्ज़-ए-सितम-हा-ए-जुदाई का

हवस गुस्ताख़ी-ए-आईना तकलीफ़-ए-नज़र-बाज़ी
ब-जेब-ए-आरज़ू पिन्हाँ है हासिल दिलरुबाई का

नज़र-बाज़ी तिलिस्म-ए-वहशत-आबाद-ए-परिस्ताँ है
रहा बेगाना-ए-तासीर अफ़्सूँ आश्नाई का

न पाया दर्दमंद-ए-दूरी-ए-यारान-ए-यक-दिल ने
सवाद-ए-ख़त्त-ए-पेशानी से नुस्ख़ा मोम्याई का

'असद' ये इज्ज़-ओ-बे-सामानी-ए-फ़िरऔन-ए-तौअम है
जिसे तू बंदगी कहता है दा'वा है ख़ुदाई का

  - Mirza Ghalib

Birthday Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mirza Ghalib

As you were reading Shayari by Mirza Ghalib

Similar Writers

our suggestion based on Mirza Ghalib

Similar Moods

As you were reading Birthday Shayari Shayari