Top 20 Best Tanz Shayari Collection

Tanz shayari reflects the art of sarcasm, where words hit deeper than they appear. It blends wit, taana, and subtle criticism to express emotions with a sharp edge. Whether aimed at society, relationships, or personal experiences, these verses carry a powerful punch in just a few lines.

हम ने फूलों से दुश्मनी कर ली आज काँटों पे चल के आए हैं — Akash Rajpoot
गुमान हम को नहीं अपनी शख़्सियत पे मगर जो हम सेे दुश्मनी करते तो सर गए होते — Ajeetendra Aazi Tamaam
तरकीब हज़ारों हैं लेकिन बोसा पहले नंबर पर पेशानी पर ले लो जब ग़ुस्सा रहता है अंबर पर — Sandeep dabral 'sendy'
तुम्हारी बात से मुझ को कभी जो चोट पहुंँची तो मुझे ग़ुस्सा नहीं आया मुझे रोना ही आया है — Nirbhay Nishchhal
चाहे जितना भी ख़फ़ा होऊँ मैं तुम सेे लेकिन मिट्टी की प्यास पे बादल ये बरस जाता है — Pritam sihag
छोटी है मुझ सेे मुझ पर ग़ुस्सा करती है जैसे कोई रानी राजा पर मरती है — Jasmeet singh 'Meet'
आप बच्चों का दिल नहीं तोड़ें भाई ये दुश्मनी हमारी है — Vishnu virat
ज़माने में है ये जो तनक़ीद अपनी भला कोई किस रास्ते को चुने यूँँ — Naviii dar b dar
खफा हम किसी से नहीं बस जरा वक़्त की कमी है आसमान में उड़ने का ख़्वाब है और पैरों तले ज़मीं है — Shashank Tripathi
ऐसे तेवर दुश्मन ही के होते हैं पता करो ये लड़की किस की बेटी है — Zia Mazkoor
कोई भी काम ऐसा क्यूँँ करें हम भला ग़ैरों पे ग़ुस्सा क्यूँँ करें हम — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
मैं दुश्मनी को रोज़ भुलाता चला गया अपनी ख़ुशी को ख़ूब बढ़ाता चला गया — Meem Alif Shaz
अलग अंदाज़ हैं दोनों के अपनी बात कहने के मैं उस पे शे'र कहता हूँ, वो ताना मार देती है — Ankit Maurya
वो जो इल्ज़ाम हम पर ही लगा के फिर ख़फ़ा हैं अब हमें कह बद-चलन ख़ुद ही हुए वो बे-वफ़ा हैं अब — Shivam Mishra
यार तू बेवजह ही मुझ सेे ख़फ़ा है बेवफ़ाई आजकल रस्म-ए-वफ़ा है — Aatish Indori