Tasavvur Shayari - Imagination, dreams, and silent thoughts woven into poetic expressions

Tasavvur shayari reflects the world of imagination and inner thoughts where reality meets dreams. It captures those silent khayaal that live in the heart, often unspoken yet deeply felt. Perfect for expressing emotions that exist beyond words, in memories, dreams, and soulful reflections.

What is tasavvur shayari?

Tasavvur shayari is poetry that expresses imagination, thoughts, and inner feelings. It often reflects dreams, silent emotions, and the world created in the mind.

Tasavvur Shayari in Hindi

Explore tasavvur shayari in Hindi that expresses imagination and deep inner thoughts beautifully.

माँ-बाबा का सोच के हर दम रुक जाता हूँ वरना तो इतने ग़म में मैं ने पंखे से टंग कर मर जाना था — Shashwat Singh Darpan
मेरा ख़याल तेरी चुप्पियों को आता है तेरा ख़याल मेरी हिचकियों को आता है — Kumar Vishwas
अब सुलगती है हथेली तो ख़याल आता है वो बदन सिर्फ़ निहारा भी तो जा सकता था — Ameer Imam
जाने क्या सोच के वो दिल से लगा ली मैं ने सर के ऊपर से जो इक बात गुज़र जानी थी — Pallav Mishra
ये सानिहा भी शब-ए-हिज्र आ पड़ा हम पर तेरा ख़याल तो आया तेरी तलब न हुई — Subhan Asad
मैं रोज़ रात यही सोच कर तो सोता हूँ कि कल से वक़्त निकालूँगा ज़िन्दगी के लिए — Swapnil Tiwari
दुनिया की फ़िक्र छोड़, न यूँँ अब उदास बैठ ये वक़्त रब की देन है, अम्मी के पास बैठ — Salman Zafar
वो न आएगा हमें मालूम था इस शाम भी इंतिज़ार उस का मगर कुछ सोच कर करते रहे — Parveen Shakir

If you enjoy thoughtful poetry, explore khyaal shayari for similar expressions.

Tasavvur Shayari on Love

Romantic tasavvur shayari reflecting love imagined in dreams and heartfelt thoughts.

मुझे ये फ़िक्र सब की प्यास अपनी प्यास है साक़ी तुझे ये ज़िद कि ख़ाली है मिरा पैमाना बरसों से — Majrooh Sultanpuri
मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया हर फ़िक्र को धुएँ में उड़ाता चला गया — Sahir Ludhianvi
तअल्लुक़ जो भी रक्खो सोच लेना कि हम रिश्ता निभाना जानते हैं — Ambreen Haseeb Ambar
फिर आज 'अदम' शाम से ग़मगीं है तबीअत फिर आज सर-ए-शाम मैं कुछ सोच रहा हूँ — Abdul Hamid Adam
थी वस्ल में भी फ़िक्र-ए-जुदाई तमाम शब वो आए तो भी नींद न आई तमाम शब — Momin Khan Momin
हम दोनों मिल कर भी दिलों की तन्हाई में भटकेंगे पागल कुछ तो सोच ये तू ने कैसी शक्ल बनाई है — Jaun Elia
ये सोच कर कोई अहद-ए-वफ़ा करो हम सेे हम एक वादे पे 'उम्रें गुज़ार देते हैं — Waseem Barelvi
फिर नज़र में फूल महके दिल में फिर शमएँ जलीं फिर तसव्वुर ने लिया उस बज़्म में जाने का नाम — Faiz Ahmad Faiz
दिल जिन को ढूँढ़ता है न-जाने कहाँ गए ख़्वाब-ओ-ख़याल से वो ज़माने कहाँ गए — Ambreen Haseeb Ambar
तुम सोच रहे हो बस, बादल की उड़ानों तक मेरी तो निगाहें हैं सूरज के ठिकानों तक — Aalok Shrivastav
तसव्वुर में भी अब वो बे-नक़ाब आते नहीं मुझ तक क़यामत आ चुकी है लोग कहते हैं शबाब आया — Hafeez Jalandhari

For more romantic expressions, you can read love shayari .

Tasavvur Shayari on Life

Thoughtful shayari about life seen through imagination and deeper understanding.

किसी से ज़ेहन जो मिलता तो गुफ़्तुगू करते हुजूम-ए-शहर में तन्हा थे हम, भटक रहे थे — Aziz Nabeel
रात भर उन का तसव्वुर दिल को तड़पाता रहा एक नक़्शा सामने आता रहा जाता रहा — Akhtar Shirani
ऐ शौक़-ए-नज़ारा क्या कहिए नज़रों में कोई सूरत ही नहीं ऐ ज़ौक़-ए-तसव्वुर क्या कीजे हम सूरत-ए-जानाँ भूल गए — Asrar Ul Haq Majaz
फ़िक्र-ए-ता'मीर' में न रह मुनइम ज़िंदगानी की कुछ भी है बुनियाद — Meer Taqi Meer
नज़दीकी अक्सर दूरी का कारन भी बन जाती है सोच-समझ कर घुलना-मिलना अपने रिश्ते-दारों में — Aalok Shrivastav
ख़फ़ा हैं फिर भी आ कर छेड़ जाते हैं तसव्वुर में हमारे हाल पर कुछ मेहरबानी अब भी होती है — Akhtar Shirani
नहीं ये फ़िक्र कोई रहबर-ए-कामिल नहीं मिलता कोई दुनिया में मानूस-ए-मिज़ाज-ए-दिल नहीं मिलता — Asrar Ul Haq Majaz
फ़िक्र-ए-ईजाद में गुम हूँ मुझे ग़ाफ़िल न समझ अपने अंदाज़ पर ईजाद करूँँगा तुझ को — Jaun Elia

You may also explore zindagi shayari for real-life reflections.

Tasavvur Shayari on Thoughts

Shayari focused on inner thoughts, silent emotions, and the mind’s reflections.

ये सोच के माँ बाप की ख़िदमत में लगा हूँ इस पेड़ का साया मिरे बच्चों को मिलेगा — Munawwar Rana
अपने सामान को बाँधे हुए इस सोच में हूँ जो कहीं के नहीं रहते वो कहाँ जाते हैं — Jawwad Sheikh
यक़ीन उस ने दोबारा बना लिया लेकिन वो मेरे ज़ेहन से धोखा नहीं निकाल सका — Vikram Gaur Vairagi
कमाता हूँ मैं कितना सोच लेना बा'द में ये सब अभी तो बस यही काफ़ी है माँ के पास रहता हूँ — Tanoj Dadhich
सोच कर पाँव डालना इस में इश्क़ दरिया नहीं है दलदल है — Renu Nayyar
मरने का है ख़याल ना जीने की आरज़ू बस है मुझे तो वस्ल के मौसम की जुस्तजू — Muzammil Raza
मैं बे-ख़याल कभी धूप में निकल आऊँ तो कुछ सहाब मिरे साथ साथ चलते हैं — Farhat Abbas Shah
हमें ये जिस तरह से ख़याल तेरा खेंच लेता है लगा ले शर्त, तुझ सेे ग्रैविटी ने हार जाना है — Nawaaz
जाने क्या सोच के फिर इन को रिहाई दे दी हम ने अब के भी परिंदों को तह-ए-दाम किया — Ambar Bahraichi

For similar feelings, check out ehsaas shayari .

Tasavvur Shayari with Meaning

Understand the depth of imagination through tasavvur shayari with simple meanings.

साल-ए-नौ आता है तो महफ़ूज़ कर लेता हूँ मैं कुछ पुराने से कैलन्डर ज़ेहन की दीवार पर — Azad Gulati
बैठा हूँ अभी सामने और सोच रहा हूँ इज़हार पे मेरे भला क्या मेरा बनेगा — Afzal Ali Afzal
लुत्फ़ आता है बहुत सोच के मुझ को कि रक़ीब रंगत-ए-लब को तेरी पान समझते होंगे — Ameer Imam
आशना किरदार उस का ज़ेहन पे यूँँ नक़्श था रंग काग़ज़ पर गिरे तो ख़ुद अयाँ होते गए — Kaif Uddin Khan
सब शाह भी, घोड़े भी, पियादें भी है उस के और इस पे वो चालें भी ग़ज़ब सोच रहा है — Aabi Makhnavi
लब-ए-ख़याल से उस लब का जो लिया बोसा तो मुँह ही मुँह में अजब तरह का मज़ा आया — Jurat Qalandar Bakhsh
सर्द रात है हवा भी सोच मत पहन मुझे सुब्ह देख लेंगे किस कलर की शाल लेनी है — Neeraj Neer

You might also like khwab shayari for deeper understanding.

2 Line Tasavvur Shayari

Short two-line tasavvur shayari perfect for quick expression of deep thoughts.

सब्र मेरा फ़िक्र में है रोज़-ओ-शब ये सोचता है दूध में दोनों अँगूठी ढूँढ़ते कैसे लगेंगे — Raj
वो मिरी बाहों में बे-फ़िक्र मुलव्विस हुई है कब्र पे हार कोई फूलों का रक्खा हुआ है — Raj
सोच समझ कर देख लिया है क्या बोलूँ तुझ को तो हर बात बुरी लग जाती है — Sohil Barelvi
सवाल-ए-वस्ल पर कुछ सोच कर उस ने कहा मुझ से अभी वा'दा तो कर सकते नहीं हैं हम मगर देखो — Bekhud Dehelvi
वो जो ख़्वाब थे मेरे ज़ेहन में न मैं कह सका न मैं लिख सका कि ज़बाँ मिली तो कटी हुई जो क़लम मिला तो बिका हुआ — Iqbal Ashhar
तुम अपनी बात पे क़ाएम हो आख़िरी दम तक हटाओ छोड़ो ये ख़्वाब-ओ-ख़याल की बातें — Haider Khan
मुझ को इस लफ़्ज़ का मतलब नहीं मालूम मगर आप की हम्म ने मुझे सोच में डाला हुआ है — Ammar Iqbal
मुसीबतों में तो याद करते ही हैं किसी को ये लोग सारे मगर कभी जो सुकूँ में आए ख़याल मेरा तो लौट आना — Hasan Raqim

Short Tasavvur Shayari

Concise tasavvur shayari lines for sharing imagination and feelings in fewer words.

इक मिसाली शे'र भी मैं कह न पाया आज तक इस लिए जाना है मुझ को फ़िक्र की मे'राज तक — Moid Rahbar
मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis
कभी ये सोच के तेरे भी अपने बच्चे हैं हमारी नस्ल को नंगाई बाँटने वाले — Hanif rahi
कभी तुझ सेे मिलेंगे तो कहेंगे झूठ तुझ सेे हम न तेरी फ़िक्र करते हैं न तुझ को याद करते हैं — Sapna Moolchandani
तेरे हसीन तसव्वुर को सामने ला कर शब-ए-फ़िराक़ को बख़्शी है चाँदनी मैं ने — Saba Afghani
वो मेरी फिक्र तो करता है मगर प्यार नहीं या'नी पाज़ेब में घुँघरू तो है झंकार नहीं — Harman Dinesh
कुछ नज़र आता नहीं उस के तसव्वुर के सिवा हसरत-ए-दीदार ने आँखों को अंधा कर दिया — Haidar Ali Aatish
मैं अपने लिए हद से बुरा सोच चुका हूँ तुम जो भी करोगे मुझे वो कम ही लगेगा — Vishnu virat
जाके लौटा है कहीं कोई हवा का झोंका तुम ने क्या सोच के दरवाज़ा खुला रक्खा है — Waseem Barelvi
फिर वही होगी मुहब्बत और वही तर्ज़-ए-ख़ुलूस अपने ज़ेहनों से तसव्वुर को जुदा तो कीजिए — divya 'sabaa'
हर फ़िक्र की अपनी मंज़िल थी हर सोच का अपना रस्ता था — Zehra Nigaah

Tasavvur Shayari for WhatsApp Status

Perfect tasavvur shayari lines for WhatsApp status to express your inner thoughts.

कभी दर्द की तमन्ना कभी कोशिश-ए-मुदावा कभी बिजलियों की ख़्वाहिश कभी फ़िक्र-ए-आशियाना — Moin Ahsan Jazbi
तू नहीं तो तिरा ख़याल सही कोई तो हम-ख़याल है मेरा — Saqi Amrohvi
भीगी हुई इक शाम की दहलीज़ पे बैठे हम दिल के सुलगने का सबब सोच रहे हैं — Shakeb Jalali
मैं ने ये सोच के बोए नहीं ख़्वाबों के दरख़्त कौन जंगल में उगे पेड़ को पानी देगा — Aziz Bano Darab Wafa
हमें पिंजरे में पर भेजे गए हैं ये तोहफ़े सोच कर भेजे गए हैं — Ruqayyah Maalik
उस की नज़र तो कहती थी परवाज़ के लिए मेरी ही सोच पाँव की ज़ंजीर बन गई — Saleem Betab
ये मरना जीना भी शायद मजबूरी की दो लहरें हैं कुछ सोच के मरना चाहा था कुछ सोच के जीना चाहा है — Sahar Ansari
माजरा-ए-क़ैस मेरे ज़ेहन में महफ़ूज़ है एक दीवाने से सुनिए एक दीवाने का हाल — Nooh Narvi
उन का ग़म उन का तसव्वुर उन की याद कट रही है ज़िन्दगी आराम से — Mahshar Inayati
ज़िंदगी क्या है आज इसे ऐ दोस्त सोच लें और उदास हो जाएँ — Firaq Gorakhpuri
रह-गुज़र-ए-ख़याल में दोश-ब-दोश थे जो लोग वक़्त की गर्द-बाद में जाने कहाँ बिखर गए — Jaun Elia
वतन की फ़िक्र कर नादाँ मुसीबत आने वाली है तेरी बर्बादियों के मशवरे हैं आसमानों में — Allama Iqbal

Tasavvur Shayari Captions for Instagram

Creative tasavvur shayari captions to match your Instagram posts and mood.

फिर डूबना ये बात बहुत सोच लो पहले हर लाश को दरिया का किनारा नहीं मिलता — Akhtar Malik
तेरे बग़ैर मुकम्मल नहीं कोई महफ़िल तेरा ख़याल मेरी हर ख़ुशी में शामिल है — Shakir Dehlvi
मेरे ज़ेहन में गर्म लोहे के दाग़ की तरह तुम सलामत हो — Saarthi Baidyanath
हूर हम पर निगाहें न डाल इक परी का तसव्वुर हैं हम — Aarush Sarkaar
मेरे तसव्वुर में अक्सर ये ही होता होगा ज़्यादा हो जाते होंगे दाल में तड़के तेरे — Aarush Sarkaar
मैं बैठा उस की सोच में हूँ, कुछ असमंजस संकोच में हूँ मेरी नींदें तो उस की हैं, क्या जाग रही वो भी होगी? — Charagh
क्या आज भी सोच कर मुझ को तुम्हें गर्माहट होती है? जैसे तेरे ख़याल भर से ज़ेहन में मेरे घबराहट होती है — Amit Joshi anhad
सोच लो, कंकर चुभेंगे और फिर छप्पर दुखेगा शाहज़ादी मेरे घर में बस तुम्हारा सर दुखेगा — Aarush Sarkaar
भूल जाने का तुझे कैसे तसव्वुर कर लूँ मेरे हर ख़्वाब की रुठी हुई ता'बीर है तू — Sultan
हम दोनों को ऐ दोस्त जगह मिल गई जिस में उस लड़की का दिल कितना बड़ा होगा ज़रा सोच — Dharmesh Solanki

FAQs

Yes, tasavvur shayari is ideal for Instagram captions, especially when you want to express deep thoughts or imaginative feelings.
Tasavvur shayari focuses on imagination and thoughts, while khwab shayari is more about dreams, especially those seen during sleep or desired in life.
No, it can express many themes including dreams, memories, loneliness, and philosophical thoughts, not just love.
People connect with tasavvur shayari because it captures emotions and thoughts that are often difficult to express directly.
Yes, it can be written in English, Hindi, or Hinglish, depending on personal style and audience preference.
Yes, short tasavvur shayari lines work well as WhatsApp status, especially for expressing deep or thoughtful moods.