आओ हम एक ही रहें हो के
बुग्ज़ काटोगे बुग्ज़ ही बो के
अश्क पोछे नहीं किसी के कभी
क्या किया हम ने आदमी हो के
मैं न कहता था वो न पिघलेगा
तुम को हासिल हुआ है क्या रो के
वस्ल पल भर में हो गई रुख़्सत
हिज्र तड़पा है रात भर रो के
हम तो रस्ते में थक गए होते
दर्द लाया हमें यहाँ ढो के
जाग कर काट हम नहीं पाएँ
आप की रात कट गई सो के
कौन चूमेगा अब 'मलक' आँखें
क्या करूँगा मैं अब भला रो के
— Ram Singar Malak















