तुम ने इतना भुला दिया हम को

जब भी चाहा रुला दिया हम को

नींद तो ख़ैर आ नहीं सकती
प्यार का जो सिला दिया हम को

ख़्वाब झूटे बड़े ही, सच्चे थे
ख़्वा-मख़्वाह क्यूँ जगा दिया हम को

आप ऐसा कभी करोगे नईं
वक़्त ने ही दग़ा दिया हम को

चाहता हूँ जिसे बहुत ज़्यादा
ख़ाक में ही मिला दिया हम को

— Sandeep Gandhi Nehal

More by Sandeep Gandhi Nehal

Other ghazal from the same pen

See all from Sandeep Gandhi Nehal →

Waqt Shayari

Shers of waqt.

All Waqt Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling