किसी के पैदा होने पर किसी को मार देते हैं
उदासी जन्म लेती है ख़ुशी को मार देते हैं
हम ऐसे लोग जिन से ज़िन्दगी पाली नहीं जाती
हम ऐसे लोग ही तो ज़िन्दगी को मार देते हैं
फिर उस के बा'द जीता है मगर ज़िंदा नहीं रहता
ये समझौते, ग़रीबी आदमी को मार देते हैं
— Sanjay shajar















