दिल-ओ-ज़हन में मेरे घर कर गए तुम

असरदार थे, बे असर कर गए तुम

सजाकर रखे थे जो एहसास अपने
अचानक इधर से उधर कर गए तुम

अकेले सुकूँ से चले जा रहे थे
मुसीबत भरा ये सफ़र कर गए तुम

किताब-ए-मुहब्बत भी छपती हमारी
कहानी मगर मुख़्तसर कर गए तुम

ये आँखें झुकी सीं ये चेहरा बुझा सा
दग़ा जान मुझ से किधर कर गए तुम

— Shubham Mishra

More by Shubham Mishra

Other ghazal from the same pen

See all from Shubham Mishra →

Sukoon Shayari Collection

Shers of sukoon shayari collection.

All Sukoon Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling