सब सेे अच्छी दौलत यारों अय्यारी है
सोने चाँदी से भी अव्वल हुश्यारी है
रोती है बच्ची पाने को सस्ती रोटी
क्या बोलूं ख़ुद्दारी है या लाचारी है
'इश्क़ मुहब्बत है गर रस्ता जन्नत का तो
हिज्र बग़ावत को क्यूँ कहते गद्दारी है
खाना है मेवा बिन सेवा सरकारों को
देखो चारों सम्तें गिरवी हुश्यारी है
लेटा हूँ मैं ओढ़े चादर शैय्या पर अब
माशूका के घर शादी की तैय्यारी है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Tarun Pandey
our suggestion based on Tarun Pandey
As you were reading Kashmir Shayari Shayari