जाँ हो चुकी फ़रार तुझे देर हो गई

आने में मेरे यार तुझे देर हो गई

मय्यत भी उठ गई मिरी मातम भी हो चुका
ऐ मेरे ग़म-गुसार तुझे देर हो गई

ग़ैरों से ले ली मैं ने मोहब्बत उधार पर
ऐ मेरे क़र्ज़-दार तुझे देर हो गई

अहल-ए-चमन को रास अब आने लगी ख़िज़ाँ
हाँ बाद-ए-नौ-बहार तुझे देर हो गई

सर पर है आफ़्ताब मगर नींद में हूँ मैं
ऐ सुब्ह की पुकार तुझे देर हो गई

अफ़सोस उम्र-भर दर-ए-तौबा खुला रहा
लेकिन 'ज़ुहैब' यार तुझे देर हो गई

— Zohaib Azmi

More by Zohaib Azmi

Other ghazal from the same pen

See all from Zohaib Azmi →

Dost Shayari

Shers of dost.

All Dost Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling