पहले था मालूम हाँ है ज़िंदगी में कंपटीशन
ये नहीं मालूम था है हर घड़ी में कंपटीशन
ये बताने की ज़रूरत ही नहीं है आशिकों को
हो रही है आज कितनी आशिक़ी में कंपटीशन
मैं यहाँ आया कि थोड़ी ही सही राहत मिलेगी
और क्या मैं देखता हूँ शा'इरी में कंपटीशन
कंपटीशन तब तलक है जब तलक बेहतर नहीं हो
हम हुए बेहतर तो था अब बेहतरी में कंपटीशन
कंपटीशन के लिए यूँ काम काफ़ी और हैं पर
कर रहे हैं लोग कुछ बेहूदगी में कंपटीशन
अब मुझे ये लग रहा है बात दोनों एक ही है
कंपटीशन ज़िंदगी है ज़िंदगी में कंपटीशन
— Pushpendra Mishra















