कभी मेरे लिए बदला नहीं वो

हमेशा से मगर ऐसा नहीं वो

किसी के वास्ते रोता भी था वो
मगर मेरे लिए रोता नहीं वो

अभी भी याद करता है किसी को
मेरा होकर भी क्यूँ मेरा नहीं वो

परिंदों से समझ आया मुझे ये
शजर बस प्यार है प्यारा नहीं वो

— Amanpreet singh

More by Amanpreet singh

Other ghazal from the same pen

See all from Amanpreet singh →

Shajar Shayari

Shers of shajar.

All Shajar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling